घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय ने फूंका चुनावी बिगुल

दतिया:दतिया विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इससे पूर्व हुई बड़ी जनसभा में मंच पर प्रदेश के दिग्गज नेता जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, पीसी शर्मा, अशोक सिंह, फूलसिंह बरैया, महेन्द्र बौद्ध, राजेन्द्र भारती मौजूद रहे। वहीं, इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान से सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेकर निर्वाचन अधिकारी को नामांकन सौंपा दिया है। नामांकन के बाद भैरव मंदिर के पास आमसभा हुई।
मीडिया से रुबरू होते हुए राजेंद्र भारती ने जीत का भरोसा जताया। उन्होंने अंगूठा दिखाकर कहा कि दतिया की जनता मन बना चुकी है। 2023 में जो जनादेश मिला था, वही 2026 में भी दोहराया जाएगा। भाजपा में टिकट कटने को लेकर मचे घमासान पर उन्होंने तंज कसा। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के सवाल पर बोले कि इससे सिर्फ कांग्रेसी ही नहीं, दतिया की आम जनता भी खुश है। 20 साल की सत्ता से लोग त्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘चल हट’
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए काम करेगा। सभा से पहले दिग्विजय पीतांबरा माई के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की शांति की कामना की। मंदिर से निकलने के बाद जब मीडिया ने उनसे चुनावी सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, ‘चल हट’।
‘हम तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे’
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि माई की कृपा बनी रहे। इसके बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे राजनीतिक सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अरे, छोड़ो राजनीति की बात। चंदा चोरी की बात करो। चंदा चोरों को बचाओ मत, मोदी जी। चंपत राय सबसे बड़े चोर है। इन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को जो करना है, वह करे। हम तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे। यहां भाजपा-कांग्रेस की बात मत करो। माई के दरबार में सब एक हैं।
भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई
दिग्विजय का यह जवाब कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह कांग्रेस के शीर्ष नेता की पत्रकारिता विरोधी सोच का प्रमाण है। सवाल पूछना पत्रकार का धर्म है और जवाब देना नेता का। इस तरह की भाषा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में है। उन्हें पता है कि दतिया में उनकी जमीन खिसक रही है, इसलिए बड़े नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। नामांकन के दिन कांग्रेस ने एकजुटता और आक्रामकता दोनों दिखाई। एक तरफ राजेंद्र भारती जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिग्विजय के बयान ने नई बहस छेड़ दी है।
अवधेश नायक की गैरमौजूदगी की रही चर्चा
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक की गैरमौजूदगी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम में उनके शामिल नहीं होने से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार ब्राह्मण समाज के नेता माने जाने वाले अवधेश नायक के भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज हैं।

Next Post

अवैध पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो में सवार 3 की मौत, 5 घायल

Mon Jul 13 , 2026
मुरैना: मुरैना जिले में अवैध पत्थरों के परिवहन ने एक बार फिर तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। माता बसैया थाना क्षेत्र में पाराशर की तिवारिया (जीगनी) गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर […]

You May Like