अलमारी से 7 लाख के जेवर पार

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के घर से अज्ञात चोर ने अलमारी का ताला खोलकर करीब 7 लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी सौरभ सोनी (51 ) एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं, उनकी पत्नी ने अपने सभी सोने-चांदी के कीमती आभूषण अलमारी में एक साथ रखकर ताला लगा दिया था। जब उन्होंने अलमारी खोली, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला खुला हुआ था और उसमें रखे सारे कीमती जेवर गायब थे। चोर लगभग 7,00,000 के जेवर पार कर दिए‌ है।

Next Post

रेलवे बोर्ड ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति योजनाओं को अक्टूबर 2028 तक बढ़ाया

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) रेलवे बोर्ड ने रिक्त पदों के विरुद्ध सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की नियुक्ति एवं पुनर्नियुक्ति की योजनाओं को 15 अक्टूबर, 2028 तक बढ़ा दिया है, जिसमें गैर-राजपत्रित कर्मचारियों, पैरामेडिकल कर्मियों और रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों से संबंधित पद शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के एक आदेश […]

You May Like