बंगलादेश की सोभना को जनवरी के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार

दुबई, 28 फरवरी (वार्ता) महिला टी-20 विश्व कप वैश्विक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करने वाली बंगलादेश की बल्लेबाज सोभना मोस्तारी को जनवरी 2026 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। बंगलादेश की इस बल्लेबाज को आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस और अमेरिकन लेफ्ट-आर्म पेसर तारा नोरिस के साथ नॉमिनी किया गया था। पिछले महीने वैश्विक क्वालिफायर में मोस्तारी ने पहले छह मैचों में 45.80 के एवरेज और 145.85 के स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए थे। उन्होंने टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

बंगलादेश ने जून और जुलाई में थाईलैंड पर 39 रन की जीत के साथ इस बड़े प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। उस मुकाबले में, मोस्तारी ने टूर्नामेंट में अपना सबसे अधिक 59 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 47 रन की एक और शानदार पारी खेली।

Next Post

पीजीटीआई ने 2026 सत्र की मजबूत शुरुआत की

Sat Feb 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) 2026 सत्र के पहले महीने ने साफ संकेत दिए हैं कि डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई अब दायरे, मजबूती और प्रभाव – तीनों स्तरों पर आगे बढ़ रहा है। कम समय के भीतर टूर ने नया रायपुर, दिल्ली और कोलकाता में तीन बड़े और ऊंची इनामी राशि […]

You May Like

मनोरंजन