भारत भवन में बीएचयू कलाकारों की सामूहिक चित्र प्रदर्शनी का आगाज़

भोपाल: भारत भवन के रूपंकर कला प्रभाग में मंगलवार से सामूहिक चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। रूपाभ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दस कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यह पहला अवसर है जब बीएचयू के कलाकारों की सामूहिक प्रदर्शनी भारत भवन की रंगदर्शनी दीर्घा में सजी है।

प्रदर्शनी में कुल 45 से अधिक चित्र लगाए गए हैं। इन चित्रों में महिला संवेदना मातृत्व सामाजिक सरोकार और पारंपरिक तकनीकों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। प्रदर्शनी में सरोज रानी सचिव गौतम ललित मोहन सोनी वीरेन्द्र कुमार शर्मा गरिमा रानी दीक्षा जायसवाल सुनील कुमार पटेल विनीता वर्मा राम मनोज और रामकुमार पटेल की कलाकृतियां शामिल हैं।

हर कलाकार की शैली और विषयवस्तु दर्शकों को अलग अनुभव देती है।बीएचयू की पेंटिंग विभाग की प्रमुख प्रोफेसर सरोज रानी ने अपने चित्रों में महिलाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक स्थिति को उभारा है। उनके चित्र रंगों और प्रतीकों के माध्यम से महिला संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी कहते हैं।

डॉ दीक्षा जायसवाल के चित्र मातृत्व और महिलाओं के सहज जीवन को दर्शाते हैं। उनके चित्र घरेलू वातावरण और फुर्सत के क्षणों को आत्मीय ढंग से प्रस्तुत करते हैं।डॉ सचिव गौतम द्वारा प्रस्तुत सौ वर्ष पुरानी वॉश तकनीक में बने चित्र भी दर्शकों का आकर्षण बने। इस तकनीक में बने चित्रों में धैर्य और परंपरा का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।

Next Post

बेगमगंज में बस स्टैंड व जनपद परिसर से अतिक्रमण हटाया गया, प्रभावित हुए दर्जनों दुकानदार

Wed Dec 24 , 2025
बेगमगंज: नगर में विकास कार्यों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक पखवाड़े पूर्व जनपद पंचायत कार्यालय के सामने संचालित लगभग 80 छोटी दुकानों को हटाया गया था। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इन दुकानों में चाय-पान, मैकेनिक, कोल्ड […]

You May Like