बेगमगंज में बस स्टैंड व जनपद परिसर से अतिक्रमण हटाया गया, प्रभावित हुए दर्जनों दुकानदार

बेगमगंज: नगर में विकास कार्यों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक पखवाड़े पूर्व जनपद पंचायत कार्यालय के सामने संचालित लगभग 80 छोटी दुकानों को हटाया गया था। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इन दुकानों में चाय-पान, मैकेनिक, कोल्ड ड्रिंक, फल विक्रेता सहित अन्य छोटे व्यवसाय संचालित हो रहे थे।

इसी तरह नगर पालिका परिषद द्वारा नया बस स्टैंड क्षेत्र में तीन दिन का नोटिस देकर 21 दुकानदारों को हटाया गया। ये दुकानदार पिछले कई वर्षों से चाय-पान, भोजनालय, किराना, दवाई, मैकेनिक, टायर पंचर जैसे व्यवसाय कर रहे थे।

नोटिस के बाद दुकानदारों ने मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की, हालांकि कैविएट के कारण सुनवाई जनवरी माह में निर्धारित हुई है। फिलहाल राहत न मिलने पर दुकानदारों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी दुकानों का सामान हटाकर घर ले जाना पड़ा।नगर पालिका परिषद के अनुसार, हटाए गए स्थान पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रभावित दुकानदारों को भी दुकान देने तथा पुनर्वास की योजना प्रस्तावित है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड जिले के प्रवास पर रहेंगे

Wed Dec 24 , 2025
भिंड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 24 दिसम्बर, बुधवार को जिले के विधानसभा लहार के ग्राम टोला आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे जिले की विधानसभा लहार स्थित ग्राम टोला हेलीपैड आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like