जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत सुपर मार्केट पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बैंक के पैनल वैल्यूअर्स ने ग्राहकों के साथ मिलकर नकली सोने के जेवर गिरवी रखे और बैंक से 16.56 लाख का गोल्ड लोन लेकर हड़प लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक जवाहरगंज शाखा थाना लार्डगंज में पैनल वैल्यूअर्स राजीव सोनी एवं आशुतोष सराफ के द्वारा बैंक में गोल्ड लोन प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों द्वारा लाये गए.
नकली आभूषणों को वास्तविक सोना बताते हुए गोल्ड का मूल्यांकन किया गया जो बैंक द्वारा बाद मे स्वतंत्र मूल्यांकन कराये जाने पर पूर्व में किया गया मूल्यांकन गलत पाया गया। आरोपियों द्वारा मिलीभगत करते हुए बैंक के साथ धोखाधडी की गई। बैंक ने ग्राहकों को गोल्ड लोन स्वीकृत किये। षडयंत्र स मामलों में बैंक को 16,56,471 रूपए की क्षति हुई । शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार 42 वर्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजीव सोनी एवं आशुतोष सराफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नकली सोना गिरवी रख इन्होंने लिया लोन
जांच में पाया गया कि बुसरा कुरैशी ने नकली सोना रखा जिन्हें लोन ब्याज समेत 2,23,014 एवं लक्ष्मी प्रसाद कड़ेरे को दो गोल्ड लोन ब्याज समेत कुल 4,15,268 रूपए, निशा मंसूरी को ब्याज समेत 2,42,078 रूपए, सुशीला पटेल को ब्याज समेत 2,27,000 रूपए, अचिन उरमलिया को ब्याज समेत 3,30,846 रूपए, सुन्दर लाल साहू को ब्याज समेत कुल 2,09,647 रूपए, सोमनाथ करण को 1,52,000 रूपए का लोन दिया गया था ।
