आष्टा से आज लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात, सीएम डॉ यादव करेंगे 1836 करोड़ रुपए का अंतरण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को आर्थिक सौगात देंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों के खातों में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव आष्टा में रोड शो भी करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और जनसंपर्क गतिविधियों को गति मिलेगी।

इसके साथ ही वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए 184 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।इनमें 115 करोड़ 32 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। सरकार का यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Next Post

बिजली कंपनी ने दिया नगर पालिका को 2 करोड़ का झटका, बोरवेल बंद बिल चालू

Sun Apr 12 , 2026
शिवपुरी:शहर में मड़ीखेड़ा जल आवर्धन योजना लागू होने के बाद जिन 65 बोरवेलों को डेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया था, बिजली कंपनी आज भी उनका बिल वसूल रही है। नगर पालिका शिवपुरी ने करीब 18 महीने पहले बिजली कंपनी को उन 65 नलकूपों की सूची सौंपी थी, जो […]

You May Like