पुलिस ने रोका तो आरक्षक पर चढ़ाई बाइक

जबलपुर: मदनमहल थाने के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चालक को रोका तो चालक ने बाइक रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा दी और डयूटी में तैनात आरक्षक पर बाइक चढ़ा दी इसके बाद खुद भी गिर गया। जिससे दोनों को चोटें आ गई।जानकारी के मुताबिक शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सडक़ हादसों में कमी लाने के साथ पुराने वाहनों, वाहनों में नंबर प्लेटआड़े तिरदे, बिना नंबर के वाहन चलाने वालोंं के खिलाफ सोमवार से पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसी क्रम में मदनमहल थाने के बाद रात्रि साढ़े सात बजे के आसपास चेकिंग लगी हुई थी तभी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमआर 0721 के चालक को पुलिस रोका जिसने बाइक न रोकते हुए रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद बाइक चालक ने आरक्षक साकेत तिवारी पर बाइक चढ़ा दी और गिर गया। हादसे में आरक्षक घायल हुआ जबकि बाइक चालक को भ्ीा चोटें आई। टीआई संगीता का कहना है कि अमखेरा निवासी साहिल उर्फ मुस्तकीम 19 वर्षीय का छोटी लाइन में एक दुकान में काम करता है। जिसे जब चेकिंग के दारान रोका गया तो उसने आरक्षक पर बाइक चढ़ा दी थी। जिससे आरक्षक को चोटें आ गई है।

Next Post

न विधायक सुन रहे और न ही कैंटोन्मेंट बोर्ड प्रबंध, करौंदी में 2 माह से जलसंकट

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर: एक ओर कैंट विधायक अशोक रोहाणी कई बार दावा कर चुके हैं कि कैंट क्षेत्र की जनता पानी के लिए कभी मोहताज नहीं होगी वहीं दूसरी तरफ हकीकत जब सामने आती है तो पता चलता है कि गर्मी के समय पिछले दो माह ये करौंदी में भारी जलसंकट छाया […]

You May Like