धान के खेत में छिपी मिली 64 लीटर शराब

सतना : ढाबे के पीछे स्थित धान के खेत और झाडिय़ों के बीच शराब का स्टॉक छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने दबिश देते हुए 64 लीटर अवैध शराब जब्त करने के साथ ही आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया.जिले के काठी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि कोठी-सिंहपुर मार्ग पर बरहना के निकट स्थित सिंह ढाबे के संचालक द्वारा न सिर्फ अवैध शराब की बिक्री की जाती है.

बलिक ढाबे में लोगों को बैठाकर शराब भी पिलाई जाती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. जांच के दौरान जब पुलिस टीम ढाबे के पीछे की ओर गई तो वहां पर धान के खेत और झाडिय़ों शराब का स्टॉक रखा नजर आया.

जिसे एकत्र करने पर कुल 64 लीटर 485 मिली अवैध शराब पाई गई. जिसकी कीमत 44 हजार 796 रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी ढाबा संचालक जितेंद्र सिंह उर्फ भोले पिता ऋषिराज उम्र 42 वर्ष निवासी बरहना कोठी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ की कमाई में भारी गिरावट

Wed Nov 12 , 2025
यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ की शुरुआत ठीक रही, लेकिन पांचवें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ की शुरुआत भले ही उम्मीदों से […]

You May Like