जुआ के फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

: बेलबाग थाना अंतर्गत भानतलैया शराब दुकान के पास टपरा के पास सजे जुआ फड़ पर पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने छापा मार कार्यवाही कर दी। अचानक कार्यवाही से जुआरियों में अफरा तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

इस दौरान पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से नगदी 40 हजार, 9 मोबाइल जप्त किए गए। पकड़े गए जुआरियों में संदीप चौधरी, निकेश सोनकर, सुरेन्द्र चौधरी, अमन सोनकर, नरेश बर्मन, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी, आकाश चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी शामिल हैं।

Next Post

बदमाशों ने नाना-नाती पर हमला कर नगदी लूटी, बाइक तोड़ी

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत माला में बदमाशों ने राईजर पाईप से नाना-नाती पर हमला कर नगदी लूट कर बाइक में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि प्रवेश सिंह लोधी 21 वर्ष निवासी बजरंग गढ़ का दानीबाबा पेट्रोल पम्प पिपरिया कला में काम करता है। वह रिश्ते के नाना प्रताप सिंह […]

You May Like