डिजिटल इंडिया में कृषि को नई आधुनिक तरीकों की है जरूरत

जबलपुर: किसान सेवा संगठन की युवा विंग ने सप्तम स्थापना दिवस का वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, अध्यक्षता डॉ एसपी गौतम पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू के विश्वविद्यालय से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर संजय सिंह उपस्थित रहे ।इस मौके पर डॉक्टर एसपी गौतम नेें कहा कि कृषि में मिट्टी महत्वपूर्ण है, मिट्टी में सुक्ष्म जीवों की उपलब्धता निरंतर कम हो रही है जिससे फसल उत्पादकता गुणवत्ता कम होती जा रही है।

आज की इस आधुनिक डिजिटल इंडिया में कृषि को नई आधुनिक तरीकों की जरूरत है जो हमारे युवा पीढ़ी दे सकती है। कृषि संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले 10 वर्ष में भारत का कृषि क्षेत्र तकनीकी रूप से बहुत मजबूत और सक्षम होगा वह इसलिए क्योंकि अब आईटी सेक्टर इंजीनियरिंग सेक्टर युवा पीढ़ी पढ़ी-लिखी लॉबी है वह भारत के कृषि कार्यों में रुचि ले रही है।

Next Post

कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को जल्द किया जाए पूरा

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जबलपुर संभागीय आयुक्त राजस्व को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को समयमान वेतनमान देने, प्रति माह कम से […]

You May Like