कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को जल्द किया जाए पूरा

जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जबलपुर संभागीय आयुक्त राजस्व को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को समयमान वेतनमान देने, प्रति माह कम से कम दो बार समयमान वेतनमान कमेटी की बैठक आयोजित करने, समयमान कमेटी गठित करने, परामर्शदात्री समिति का गठन करने, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने,

अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देने, कर्मचारियों को लंबित 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता शीघ्र प्रदान करने, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में लागू ई अटेंडेंस प्रणाली को समाप्त करने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर संघ के अटल उपाध्याय, देवेन्द्र पचौरी आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, प्रशांत सोंधिया, सतीश देशमुख, सुशील गर्ग, स्वाती मिश्रा, शैलेन्द्र दुबे, सुनील पचौरी, दिलीप यादव, निशांक तिवारी, अंकित चौरसिया, मदन विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

15 वर्षों वाले संविदा कर्मियों को किया जाए नियमित

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक और प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन वृहद स्तर पर हुआ। आयोजन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी एकत्रित हुए। जोनल सचिव रामेश्वर गांगे ने कहा कि फेडरेशन का इतिहास स्वर्णिम और हर स्तर के कर्मचारियों और पेंशनर्स […]

You May Like

मनोरंजन