मुख्यमंत्री से मिले सांसद , बरगी परियोजना व रामलोक निर्माण पर हुई चर्चा

सतना: सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश सिंह ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान बरगी बांध की दाईं तट नहर परियोजना, सिंचाई विस्तार, धार्मिक पर्यटन और अधोसंरचना विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बरगी बांध की दाईं तट नहर परियोजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही स्लीमनाबाद टनल का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि टनल निर्माण का लगभग 90 मीटर कार्य शेष है और नहरों के निर्माण में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। सांसद ने परियोजना को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘हर खेत को पानी’ अभियान में चर्चा
भेंट के दौरान सांसद ने बरगी बांध के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में डिंडोरी, मंडला और अनूपपुर जिलों में प्रस्तावित तीन नए बांधों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया। उनका कहना था कि इन बांधों के निर्माण से बरगी जलाशय में अतिरिक्त जल उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा और प्रदेश सरकार के ‘हर खेत को पानी’ अभियान को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
सीएम ने कहा अधिकारियों को जारी होंगे निर्देश
सांसद ने सतना लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। सांसद गणेश सिंह ने चित्रकूट में प्रस्तावित वनवासी रामलोक, मैहर में मां शारदा लोक तथा राम पथ गमन परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इन महत्वाकांक्षी धार्मिक एवं पर्यटन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Next Post

गोदाम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
सतना: शहर के खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स की दुकान में घुसकर चोरी एवं खुद गोदाम सोते मिले चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए पुलिस ने चुराया गया 65 हजार का सामान जब्त कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शिवम कोल उर्फ शिब्बू उर्फ भोला पिता राममिलन कोल […]

You May Like

मनोरंजन