गोदाम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सतना: शहर के खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स की दुकान में घुसकर चोरी एवं खुद गोदाम सोते मिले चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए पुलिस ने चुराया गया 65 हजार का सामान जब्त कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शिवम कोल उर्फ शिब्बू उर्फ भोला पिता राममिलन कोल उम्र 19 वर्ष निवासी पुष्पराज कालोनी के तौर पर हुई। वहीं आरोपी की तस्दीक पर ए.सी. का आउट डोर 1, फ्रिज का कम्प्रेसर 04 नग बरामद कर लिया गया।

जिसकी कीमत 65,000 रुपये आंकी गई।गौरतलब है कि खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स में चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुआ और एसी के आउटडोर यूनिट को क्षतिग्रस्त कर गोदाम में प्रवेश किया। इसके बाद वहां पर रखा कीमती सामान समेट लिया। लेकिन इस घटनाक्रम के दौरान आरोपी अपनी कमर सीधी करने गोदाम के फर्श पर लेट गया। थकान की वजह से उसे नींद आ गई और वहीं पर ही सो गया। अगले दिन सुबह जब गोदाम संचालक प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ताला खोला तो अंदर एक युवक को सोते देखकर दंग रह गए।

Next Post

बंगाल सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की जांच के लिए सीबीआई को दी आम सहमति

Tue Jun 9 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की जांच करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी आम सहमति दे दी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य में जांच करने के लिए केंद्रीय जांच […]

You May Like