सिविल अस्पताल ब्यावरा में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा, डिजिटल एक्स-रे और स्टाफ ट्रेनिंग भी

ब्यावरा। सिविल अस्पताल ब्यावरा में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार की उपस्थिति में आयोजित की गई.

बैठक में पिछले एक माह की ओपीडी की समीक्षा करने, सभी टेंडरों की जांच करने तथा कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये. अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संबंधित स्टॉफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए. सोनोग्राफी की संख्या की जानकारी ली गई. रेडियोलॉजिस्ट की मांग शासन को भेजने के निर्देश दिए. राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि अनावश्यक रेफर करने की शिकायतें अब नहीं आना चाहिए. सीजर एवं नॉर्मल डिलीवरी की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए. भोजन एवं लॉन्ड्री टेंडर का सत्यापन करने तथा तीन वर्ष से अधिक समय तक किसी एक ही वेंडर को टेंडर न देने के निर्देश दिए गये. इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे, रोकस सदस्य राजेश शर्मा, बीएमओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

अस्पताल का निरीक्षण किया

राज्यमंत्री श्री पंवार ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने ट्रॉमा वार्ड का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी ली. अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की तथा कहा कि अस्पताल में शीघ्र डायलिसिस मशीन की स्थापना सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके.

Next Post

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अभी जारी है: एएआईबी

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पिछले साल अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अभी जारी है और किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। ब्यूरो ने मीडिया को अटकलबाजी से बचने की हिदायत दी है। उसने […]

You May Like