पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे

नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) देश में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को अपरिवर्तित रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में नरमी देखी गयी और लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा पांच प्रतिशत के करीब चढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

इससे पहले कच्चे तेल में तेज उछाल के बाद इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। इससे तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

Next Post

रिंकू सिंह की चमकी किस्मत, कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाया टीम का नया उपकप्तान, अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर संभालेंगे कमान, आईपीएल 2026 से पहले केकेआर का मास्टरस्ट्रोक

Wed Mar 25 , 2026
कोलकाता | आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे भरोसेमंद और आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया है। ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ इवेंट के दौरान इस ऐतिहासिक फैसले […]

You May Like