मनोज मुंतशिर ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले ए.आर. रहमान के बयान पर असहमति जताई और जावेद अख्तर के फिल्म से न जुड़ने के फैसले पर अपना पक्ष रखा।
युद्ध गाथा ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच देशभक्ति का ज्वार पैदा कर दिया है। इसी बीच, फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर और संगीतकार मिथुन ने फिल्म के संगीत, पुरानी ‘बॉर्डर’ से तुलना और हाल ही में ए.आर. रहमान व जावेद अख्तर द्वारा दिए गए बयानों पर खुलकर अपनी राय रखी है।
रिलीज से ठीक पहले मनोज मुंतशिर ने फिल्म को मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और इसे केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ‘देश की फिल्म’ करार दिया।
