जबलपुर: शहर में दूषित पेयजल की सप्लाई होने की बात कहते हुए नगर निगम गेट के सामने कांग्रेसियों के अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन बुधवार को महिला कांग्रेस धरने में शामिल हुईं। धरने में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, पुर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा विनोद जैन, भावना निगम, मनीषा अवस्थी, खुर्शीद अंसारी, संगीता सिंह बैठीं और नगर सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद कीं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि गुरूवार 22 जनवरी को कांग्रेस के धरने के छठे दिन पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज पटेल अपने पदाधिकारियों के साथ 12:00 बजे से, धरने में बैठेंगे। कांग्रेसियों का स्पष्ट कहना है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। जब तक हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
