सलमान खान संग डेब्यू, संजय दत्त की फिल्म से चमकी किस्मत, फिर नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू से रचाई शादी

Namrata Shirodkar Career: नम्रता शिरोडकर ने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया और संजय दत्त की वास्तव से पहचान बनाई। नम्रता ने 2005 में महेश बाबू से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ परिवार को प्राथमिकता दी।

90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने से लेकर एक सफल पारिवारिक जीवन तक, नम्रता की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। भले ही वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी लाइफ स्टोरी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां वनिता शिरोडकर थीं, जबकि बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नम्रता ने महज 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम किया था। साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में वह नजर आई थीं। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर बनाया।

Next Post

सायबर अपराधों पर थाने स्तर से होगी तुरंत कार्रवाई

Thu Jan 22 , 2026
इंदौर: बढ़ते सायबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को थाने स्तर पर ही तुरंत राहत दिलाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सायबर हेल्प डेस्क को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में नगरीय क्षेत्र के सभी थानों से आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर तक के करीब 80 […]

You May Like