जबलपुर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुधवार एक जुलाई को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव बुधवार की शाम 4 बजे सिवनी से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट आयेंगे।
शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार के प्रस्तावित प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में मानस भवन में आयोजित गौरव शिखर सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार की शाम कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, अपर कलेक्टर रवि शंकर राय, डॉ. सुनील मिश्रा, विजय रोहाणी, सचिन जैन सहारा, एसडीएम आधारताल पंकज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
