आधा दर्जन आरोपियों से 70 लीटर शराब जप्त

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन शराब कारोबारियों को दबोचा है। इनके कब्जे से करीब 70 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई है।पुलिस को मुखबिरों के जरिये मिली सूचना के आधार पर ग्राम हटका निवासी अरविन्द सिंह, आनंद सिंह, नन्दलाल शाह तथा ग्राम ओखरावल निवासी रामसागर शाह, मानमती यादव, भगवानदास पाल को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाथ भट्टी शराब तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में बेच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां अवैध शराब और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक बालेन्द्र त्यागी, सउनि अवधेश पटेल, प्रआर संजय सिंह परिहार, उपेन्द्र सिंह बघेल, रामसुख यादव, गणेश रावत सहित चौकी बंधौरा का स्टाफ शामिल रहा।

Next Post

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेष बैतूल पहुंचे, रामकृष्ण बगिया में दर्शन

Mon Dec 22 , 2025
बैतूल: भगवान शिव के प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ अवशेष आज मध्यप्रदेश के बैतूल पहुंचे।श्रीश्री रविशंकर के शिष्य शिव तेज इन अवशेषों को बैंगलोर से लेकर आए हैं। आज दोपहर से रामकृष्ण बगिया में श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भजन और सत्संग का आयोजन […]

You May Like