न्यूयॉर्क, 26 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है।
रोबसन काउंटी शेरिफ बर्निस विल्किंस कार्यालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि दक्षिणी शहर मैक्सटन के बाहर एक ग्रामीण इलाके में कुल 13 लोगों को गोली मारी गई।
कार्यालय के अनुसार कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पहुँचने से पहले 150 से ज़्यादा लोग घटनास्थल से भाग गए।
कार्यालय ने कहा, “समुदाय के लिए कोई मौजूदा खतरा नहीं है क्योंकि यह एक अलग घटना प्रतीत होती है।”
पुलिस के अनुसार गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी तुरंत जारी नहीं की गई है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की गई है।
