डीईओ का औचक निरीक्षण किया, शिक्षक और छात्र उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिंगरौली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या और करौटी उमा विद्यालय का जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने आज दोपहर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक हाजिर मिले, लेकिन छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। बैढ़न कन्या विद्यालय में शिक्षक डायरी न लिखे जाने पर डीईओ ने शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर किया गया निरीक्षण, जिसमें एमएस करौटी और एचएसएस कन्या विद्यालय में कक्षाएं संचालित पाई गईं। डीईओ ने कमजोर बच्चों को चिन्हित कर विशेष कक्षा संचालित करने, शिक्षकों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक डायरी समय पर तैयार करें और परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन करें।

Next Post

जल संसाधन विभाग के कर्मचारी कर रहे धरना प्रदर्शन

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: ठाठीपुर स्थित जल संसाधन विभाग के ऑफिस में तीन महीने से तनख्वाह न मिलने पर कर्मचारी आज सुबह से यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की समस्या सुनने अभी तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like