
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीलिमा पाटिल को दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीलिमा ने अपने शानदार खेल से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात को पराजित कर खिताब जीतने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करती है।
खण्डेलवाल ने नीलिमा पाटिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी देश को इसी तरह गौरवान्वित करती रहेंगी।
