जल संकट पर सियासत नहीं, सेवा का संकल्प: खुशबू अतुलकर

आमला। नगर के अंतिम छोर पर स्थित वार्ड क्रमांक 9 भगत सिंह बस स्टैंड अंतर्गत बढ़ाईचाल क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र के रहवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर से शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तुरंत नगर पालिका प्रशासन से संपर्क कर बढ़ाईचाल क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं जल शाखा प्रभारी अरुण पवार ने आवश्यक कदम उठाते हुए क्षेत्र में पानी सप्लाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा टैंकरों से पानी वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि विडंबना यह है कि बढ़ाईचाल क्षेत्र के बोर से ही नगर पालिका के कुएं में पानी पहुंचता है, बावजूद इसके इसी क्षेत्र के रहवासियों को सबसे अधिक पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पार्षद ने आगे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि भविष्य में पानी की समस्या बनी रहती है तो वे अपने निजी खर्च पर टैंकरों की व्यवस्था कर नगर के सभी 18 वार्डों में निशुल्क जलदान करेंगी। उनके इस आश्वासन से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि पानी की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।

Next Post

जमोड़ी पुलिस ने अपहरण की शिकार बालिका को मंडला से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

Wed Mar 25 , 2026
सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण की शिकार नाबालिग बालिका को मंडला से दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। ​पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि […]

You May Like