जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं बेलखेड़ा, माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पिस्टल, रिवाल्वर, कट्टा एवं चार कारतूस रखे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बेलखेड़ा पुलिस ने ग्राम सुन्द्रादेही में घेराबंदी कर अजय उर्फ अज्जू लोधी 26 वर्ष निवासी ग्राम सुन्द्रादेही को पकड़ा।
जिसके कब्जे से कट्टा, 2 कारतूस एवं कार क्रमांक एमपी 18 सीए 1610 जब्त की गई। माढ़ोताल पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास पाटन बायपास में घेराबंदी कर शोभित सूर्यवंशी उर्फ राजा 22 वर्ष निवासी मनेरी थाना बीजाडंडी, जिला मण्डला, लखन चौधरी 19 वर्ष निवासी शंकर नगर को पकड़ा। जिसके कब्जे से रिवाल्वर, पिस्टल जब्त की गई।
