भारतीय यात्री अच्छे स्थानीय सामान की खरीद को प्राथमिकता देते हैं: अमेरिकन एक्सप्रेस रिपोर्ट

नयी दिल्ली,(वार्ता) अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया की 2025 की ग्लोबल ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन के लिए निकलने वाले 81 प्रतिशत भारतीय अपनी देश-विदेश की यात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय सामान (जैसे, कॉफी बीन्स, फ़ारसी कालीन, इतालवी चमड़े के सामान) खरीदने को प्राथमिकता देते हैं।

सर्वे के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट के भारतीय किसी महंगे सामान की खरीद, खेल या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी इस साल यात्रा की तैयारी कर रहे हैं रहें और गंतव्य के चयन में रुचि और खर्च दोनों में संतुलन रखना चाहते हैं। यात्रा संबंधी सूचनाओं और बुकिंग में भारतीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का खूब प्रयोग करते हैं।

मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार 92 प्रतिशत भारतीय अपनी यात्रा की याद को सजोए रखने के लिए कुछ खास तरह के सामान की तलाश करते हैं, ताकि वे उन्हें अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा कर सकें और उससे जुड़ी कहानी को भी उन्हें बता सके।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रमण पर निकलने वाले भारतीय यात्री यात्रा के इरादे और योजना को पूरी सोच समझ के साथ तय करते हैं। वे स्थान विशेष की चीजों और हस्तनिर्मित सामानों की खरीदारी करने से लेकर, महंगी खरीदारी करने या किसी संगीत कार्यक्रमों और खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए यात्रा करते हैं।

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा, “भारतीय पहले से कहीं ज़्यादा जानकारी रखते हैं और समझदार हैं और अपनी यात्रा के दौरान समग्र अनुभव चाहते हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस अपने कार्ड सदस्यों की प्राथमिकताओं को समझता है और उनकी यात्रा के हर पहलू के ज़रिए यात्रा, भोजन, खरीदारी और मनोरंजन पर ज़्यादा मूल्य पाने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा जबकि 81 प्रतिशत अपनी अगली यात्रा पर उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय सामान (जैसे, कॉफी बीन्स, फ़ारसी कालीन, इतालवी चमड़ा) खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। स्थानीय छोटे व्यवसायों का समर्थन करना महत्वपूर्ण है।

इसी तरह 50 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे 2025 में कोई एक लक्जरी सामान/निवेश वस्तु खरीदने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं जबकि 58 प्रतिशत किसी विशिष्ट संगीत कार्यक्रम या शो के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों गंतव्यों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 36 प्रतिशत भारतीय इस वर्ष खेल आयोजन को देखते और 32 प्रतिशत ने देश-विदेश में लंबे सफर की योजना बनायी है। इस साल खेल देखने के लिए यात्रा पर निकलने की योजना बना रहे भारतीय भारतीय क्रिकेट (63 प्रतिशत) और फुटबॉल (38 प्रतिशत) को प्राथमिकता दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय यात्री समझदारी से खर्च करते हैं। इसी संदर्भ में 79 प्रतिशत ने कहा कि भारतीय 2025 में अवकाश यात्रा (उड़ान, होटल, कार किराए पर लेना) के लिए रिवॉर्ड पॉइंट का उपयोग करना चाहते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 84 प्रतिशत भारतीयों का मानना ​​है कि क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड को अन्य लॉयल्टी कार्यक्रमों के साथ जोड़ना अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए सबसे अच्छा मूल्य प्रदान करता है। इसी तरह 50 प्रतिशत भारतीय अपने क्रेडिट कार्ड को रोज़मर्रा के खर्चों के अलावा डाइनिंग पार्टनर से जोड़ रहे हैं।

 

 

Next Post

स्केलेबल और निवेश परिणाम आधारित समाधान प्रदान करेगी टेलेनिटी

Wed Apr 16 , 2025
नई दिल्ली (वार्ता) संचार सेवा प्रदाताओं के लिए अत्याधुनिक सेवाएं एवं समाधान प्रदान करने वाली कंपनी टेलेनिटी सिस्टम्स सॉफ्टवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्केलेबल, निवेश-परिणाम आधारित समाधान प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है जो भारत सहित वैश्विक संचार सेवा प्रदाताओं को डिजिटल […]

You May Like