मलखान ने मेरे दादा की हत्या की, अब प्रतिष्ठा कर रहे धूमिल

भिंड: पूर्व डकैत सरगना मलखान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। ये ज्ञापन एएसपी संजीव पाठक को देते हुए एफआईआर की मांग की गई। दस्यु पीड़ि​त परिवार के सदस्य और नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने पूर्व डकैत द्वारा उनके परिवार को लेकर दिए गए बयानों पर आप​त्ति दर्ज कराई। ज्ञापन के माध्यम से दस्यु प्रभावित मुकेश ​दीक्षित ने बताया कि वर्ष 1980 में मलखान सिंह ने उनके दादाजी स्वर्गीय कैलाश नारायण दीक्षित, जो ग्राम बिलाव के सरपंच थे, की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद वर्षों से पूर्व डकैत मलखान सिंह से खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से सामाजिक कार्यक्रमों में पूर्व डकैत हिस्सा लेते हुए मेरे परिवार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं। जिससे मेरे परिवार की मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। मेरे परिवार की प्रतिष्ठा को झूठ फैलाकर धूमिल कर रहे हैं।मुकेश दीक्षित ने बताया कि हाल ही में मलखान सिंह ने उनके दादा स्वर्गीय कैलाश नारायण दीक्षित और मेरे दादाजी के चाचा नरसिंह राव दीक्षित (पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन) पर भी आधारहीन व आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और मलखान सिंह के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Next Post

“कैट आपके द्वार” कार्यक्रम में थाटीपुर के व्यापारियों से कैट का संवाद

Mon Jun 9 , 2025
ग्वालियर: आज “कैट आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत कैट की ज़िला टीम ने थाटीपुर क्षेत्र के व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का आयोजन होटल सेलिब्रेशन, थाटीपुर में किया गया, जिसमें कैट ज़िला अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल, कोष अध्यक्ष मयूर गर्ग, संगठन मंत्री शिव मोहन चौरसिया एवं कैट […]

You May Like