स्केलेबल और निवेश परिणाम आधारित समाधान प्रदान करेगी टेलेनिटी

नई दिल्ली (वार्ता) संचार सेवा प्रदाताओं के लिए अत्याधुनिक सेवाएं एवं समाधान प्रदान करने वाली कंपनी टेलेनिटी सिस्टम्स सॉफ्टवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्केलेबल, निवेश-परिणाम आधारित समाधान प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है जो भारत सहित वैश्विक संचार सेवा प्रदाताओं को डिजिटल भविष्य की ओर मजबूती से अग्रसर करें।

कंपनी ने मंगलवार को यहां अपनी वैश्विक दूरसंचार सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता के रूप में दो दशक की यात्रा का उत्सव मनाया जिसमें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी और भविष्य के लिए साझेदारी विषय पर आधारित सम्मेलन में भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं वोडाफोन आइडिया , जियो और बीएसएनएल के विशेषज्ञों, साझेदारों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इल्हान बागोरन ने दूरसंचार क्षेत्र, 5 जी और उससे आगे की दिशा में उद्योग की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा “ टेलेनिटी की 20वीं वर्षगांठ पर हम नवाचार और ग्राहक-सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे स्केलेबल, निवेश-परिणाम आधारित समाधान प्रदान करना, जो भारत सहित वैश्विक संचार सेवा प्रदाताओं को डिजिटल भविष्य की ओर मजबूती से अग्रसर करें। यही अवसर है कि हम मिलकर डिजिटल परिवर्तन की दिशा पर विमर्श करें और साझेदारियों को सशक्त बनाएं, जो वैश्विक दूरसंचार नवाचार की भविष्य संबंधी अपेक्षाओं का मार्ग प्रशस्त करें।”

उन्हाेंने कहा कि टेलेनिटी एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता है, जो संचार सेवा प्रदाताओं के लिए अत्याधुनिक सेवाएं एवं समाधान प्रदान करता है। कंपनी ग्राहकों को एनएफवी -सक्षम, 5जी -तैयार वीएएस कंसॉलिडेशन प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल सेवाओं के प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उनके नेटवर्क की पूर्ण क्षमताओं का दोहन करने में सक्षम बनाती है। ये प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर उत्पादों एवं सेवाओं से युक्त हैं, जिन्हें सेवा प्रदाताओं की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया जा सकता है।

Next Post

जेके टेक और इन्वेनियम की साझेदारी

Wed Apr 16 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) डेटा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी जेके टेक ने प्राइवेट मार्केट असेट्स के प्रमुख डेटा इंटीग्रिटी प्लेटफ़ॉर्म इन्वेनियम के साथ मिलकर वैकल्पिक निवेश के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए आज साझेदारी की। जेके टेक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समीर नागपाल और इन्वेनियम […]

You May Like