इंदौर, 09 फरवरी (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में सप्ताहांत ग्राहकी ऊपर नीचे होती रही। शक्कर पूछपरख से महंगी बिकी। खोपरा गोला में उठाव सुस्ती से नरमी दर्ज की गई। खोपरा बूरा में पूछपरख बताई गई। साबूदाना सामान्य वत बना रहा।
स्थानीय किराना बाजार में शक्कर 4060 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल खुलने के साथ शनिवार को 4100 से 4140 रुपये के स्तर पर थमी। शक्कर की दैनिक आवक 03 से 04 गाड़ी की रही। खोपरा गोला 160 से 210 रुपये पर खुलने के बाद 160 से 207 रुपये प्रति किलोग्राम पर रुका।
हल्दी में छिटपुट मांग रही। इसमें कामकाज 220 से 285 रुपये की रंगत पर हुआ। खोपरा बूरा के दामों में सुधार दर्ज किया गया। सप्ताहांत खोपरा बूरा में कामकाज 3800 से 5800 रुपये होकर थमा। साबूदाना में उपभोक्ता मांग बढ़ी रही।
