श्री मनकामनेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण

शाजापुर।विजयनगर स्थित प्राचीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार शाम को परंपरागत शाही सवारी निकाली गई. जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंची. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर सवारी का स्वागत किया और दर्शन-पूजन कर महादेव का आशीर्वाद लिया.

बाबा की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया. शाही सवारी में पारंपरिक बैंड और घोड़े शामिल रहे. ढोल की थाप पर भक्त झूमते नजर आए. यात्रा का मार्ग मनकामेश्वर मंदिर से आदित्य नगर होते हुए निकला. फिर इंदिरा नगर और भगत सिंह चौराहे से होकर मंदिर परिसर तक पहुंचा. मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया. मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ. सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया. आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया. शाही सवारी के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा.

फिर शिवमय हुई मां राजराजेश्वरी की नगरी

गत मंगलवार को नगरवासियों को मंगलनाथ महादेव का सान्निध्य प्राप्त हुआ था. इस दौरान मंगलनाथ महादेव का सोमनाथ महादेव से मिलन हुआ था. इसके बाद सोमवार को मां राजराजेश्वरी की नगरी फिर शिवमय हुई और इस दिन विजय नगर स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए.

Next Post

राष्ट्रीय खेल दिवस को खेल और फिटनेस के तीन दिवसीय जन आंदोलन के रूप में मनाया जायेगा: मांडविया

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 को देश भर में खेल और फिटनेस के तीन दिवसीय जन आंदोलन के रूप में मनाया जायेगा। डॉ. मांडविया ने पिछले सप्ताह इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 को […]

You May Like