पूर्व डीजीपी सक्सेना हुए सम्मानित

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मध्यप्रदेश में सुचारू और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसे संपन्न कराने में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और आईजी, स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) अंशुमान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए पूर्व डीजीपी सक्सेना और आईजी श्री सिंह को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रशंसा-पत्र को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों को प्रदान किया गया।

मुख्य निवार्चन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना एवं पुलिस महानिरीक्षक, स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) अंशुमान सिंह की कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रभावी कार्यशैली से प्रदेश में स्वतंत्र, निर्बाध, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी। कानून व्यवस्था का प्रभावी ढंग से संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

यादव से मुरूगन और आठवले ने की भेंट

Fri Feb 28 , 2025
भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने भेंट की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like