छुट्टियां लगते ही महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू 

उज्जैन। छुट्टियां शुरू होते ही गुरुवार से उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई। दर्शन के लिए सुबह से रात तक लंबी लाइन लगी रही। शाम 4 बजे तक 1 लाख व देर रात तक मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। क्रिसमस वेकेशन में देशभर से श्रद्धालु यहां बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। छुट्टियों के पहले दिन ही मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ व लंबी लाइन लग गई।

समिति के अधिकारियों ने बताया कि शाम के 4 बजे तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ ले लिया था। रात 10 बजे तक 1.50 लाख के आसपास श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र के बेगमबाग, महाकाल चौराहा, हरी फाटक ब्रिज, हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। महाकाल मंदिर दर्शन के लिए अपने वाहनों से आने श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना करना पड़ा। मंदिर में आम श्रद्धालु मानसरोवर द्वार से प्रवेश कर टनल से गणेश मंडप से दर्शन बाद बड़ा गणेश मंदिर की ओर बने निर्गम मार्ग से बाहर निकल रहे। 250 की रसीद वाले श्रद्धालु बड़ा गणेश पर मोबाइल, जूता-चप्पल रखकर बैरिकेड्स टनल होकर गणेश मंडप से दर्शन कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रसाद के लिए पूर्व के 8 काउंटरों के अतिरिक्त, बड़ा गणेश और विक्रमादित्य टीले के पास नए काउंटर खोले गए। भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल अन्नक्षेत्र में भोजन व्यवस्था की गई।

 

1 जनवरी को भस्मारती अनुमति बंद

नववर्ष पर 1 जनवरी को महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा भस्मारती की ऑनलाइन व ऑफलाइन अनुमति बंद रखी जाएगी। श्रद्धालु केवल चलित दर्शन करेंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी व ऑफलाइन चालू रहेगी। इस दौरान चलित दर्शन भी होंगे।

 

बिना खटाई के 156 पकवानों का भोग

संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार को विशेष महोत्सव में वल्र्ड रिकॉर्ड बनेगा। मंदिर के पुजारी मनोज पुरी गोस्वामी ने बताया पहली बार माता को 156 पकवानों का महाभोग लगाया जाएगा। वह भी बिना खटाई का। मंदिर प्रांगण में श्री अगस्त्येश्वर महादेव को भी भोग लगेगा। शृंगार के बाद शाम 6 बजे ढोल-ढमाकों से महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात नगर भोज में श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।

Next Post

हमारा शरीर फिट रहेगा तो अच्छी सोच रख सकेंगे-साइना नेहवाल

Thu Dec 25 , 2025
सतना। लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह गुरुवार को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रहीं, जबकि नगरीय विकास एवं आवास […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।