चीन का भारत-पाकिस्तान से शांति,संयम बरतने का आग्रह

बीजिंग, 10 मई (वार्ता) चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने तथा शांति और संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यह बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर की।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि चीन दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का पुरजोर आग्रह करता है, जिससे तनाव और बढ़ सकता है।
प्रवक्ता ने कहा, “यह भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक हितों के लिए तथा एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही चाहता है।” उन्होंने कहा कि चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Next Post

माल्टा बना यूरोप का सबसे बड़ा जहाज रजिस्ट्री स्थल

Sat May 10 , 2025
वैलेटा, 10 मई (वार्ता) माल्टा की जहाज रजिस्ट्री में वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक 10,000 से अधिक जहाज पंजीकृत हो चुके हैं, जिससे यह यूरोप में सबसे बड़ी और दुनिया में छठी सबसे बड़ी जहाज रजिस्ट्री बन गई है। माल्टा के परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान […]

You May Like

Play sound