खिवनी अभ्यारण्य के जंजालखेडी जंगल में लगी आग 

कन्नौद। सम्पूर्ण उप वन मंडल सहित खिवनि अभयारण्य के जंगलो में इन दिनो जगह जगह आग लगी हुई है ताज़ा जानकारी अनुसार बुधवार शाम से कन्नौद वन देवास वन मंडल के अंतर्गत कन्नोद रेंज की सबरेंज के जंजाल खेडी घाट के ऊपर जंगल भयावह आग से झुलस रहा l सम्पूर्ण वनकर्मी अमला रंगपंचमी मना रहा था। इधर, समाचार लिखे जाने तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नही पहुंचा। मीडिया कर्मियों ने पहले जब विभाग के कन्नोद, देवास , उज्जैन आदि आला अधिकारियों को फोन किया तो वह रिसिव नही हुए। अगर तत्काल संज्ञान नहीं लिया तो आग समूचे जंगल मैं फैल जायेगी इस जंगल से अनेक गांव जुड़े हैं। बहरहाल देर रात वन अधिकारियों ने फोन पर कहा शाम को लगी आग पर देर रात नियंत्रण कर लिया गया है।

Next Post

रुपया 18 पैसे मजबूत

Wed Mar 19 , 2025
मुंबई 19 मार्च (वार्ता) तेल आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 86.38 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.56 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की […]

You May Like