बकाया करो की वसूली के लिए ननि ने किया महिला ब्रिगेड दल का गठन

सागर। मध्य प्रदेश के सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी बकाया करों की लक्ष्य अनुसार वसूली करने के लिए नगर निगम में पहली बार महिला ब्रिगेड दल का गठन किया है। महिला ब्रिगेड दल में श्रीमती जयलक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती नीरज जादौन, श्रीमती स्वदेश राजा बुंदेला, श्रीमती आभा सेन एवं श्रीमती कंचन राजपूत, श्रीमती आशी गौतम, श्रीमती रेणुका यादव को नियुक्त किया गया है।

राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गठित दल नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे तथा नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त तबस्सुम खान निगमायुक्त को समक्ष में प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराए।

 

Next Post

बिजली अव्यवस्था और गौवंश दुर्दशा को लेकर राजगढ़ में दो जगह चक्काजाम

Wed Jan 7 , 2026
राजगढ़। बिजली सप्लाई में व्याप्त अव्यवस्था एवं गौवंश की दुर्दशा को लेकर मंगलवार को दो जगह पर चक्काजाम किया गया. राजगढ़ एवं खुजनेर रोड पर करेड़ी के यहां चक्काजाम किया गया. जानकारी के अनुसार राजगढ़-खुजनेर रोड पर करेड़ी के यहां मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे आसपास के ग्रामीणजनों द्वारा […]

You May Like