संदीप आर्य भूटान में भारत के नये राजदूत नियुक्त

संदीप आर्य भूटान में भारत के नये राजदूत नियुक्त

नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) श्री संदीप आर्य को भूटान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

श्री आर्य भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। वह अभी वियतनाम में भारत के राजदूत हैं। उन्हें वर्ष 2022 में वियतनाम का राजदूत नियुक्त किया गया था।

श्री आर्य को श्री सुधाकर दलेला की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है।

मंत्रालय के अनुसार श्री आर्य के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

Next Post

ट्रंप की धमकी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 308 अंक टूटा

Tue Aug 5 , 2025
मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर आयात शुल्क और बढ़ाने की धमकी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स 308.47 अंक यानी 0.38 प्रतिशत टूटकर […]

You May Like