दुख की घड़ी में साथ: सज्जन सिंह वर्मा से मिले महेश पटेल, नकुल नाथ से भी हुई शिष्टाचार भेंट

आलीराजपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा के निधन पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल विशेष रूप से वर्मा निवास इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महेश पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
महेश पटेल ने इस मौके पर कहा कि श्रीमती सुभद्रा वर्मा का स्नेह, सरलता और सामाजिक जुड़ाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से न केवल वर्मा परिवार बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है।
इस दौरान महेश पटेल की मुलाकात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ से भी हुई। दोनों नेताओं के बीच शोक संवेदना के साथ-साथ प्रदेश की वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।वर्मा के निवास पर दिनभर नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

पेटलावद ट्रेचिंग ग्राउंड बना गोवंश के लिए मौत का जाल, कचरे के साथ प्लास्टिक और आग का दोहरा संकट

Sun Mar 22 , 2026
पेटलावद: नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड की बदहाली इन दिनों बेजुबान गोवंश के लिए काल साबित हो रही है। यहाँ चारों ओर बिखरे कचरे के ढेरों के बीच बड़ी संख्या में गोवंश विचरण करते देखे जा सकते हैं, जो भूख मिटाने के चक्कर में जहरीले प्लास्टिक को अपना निवाला बना […]

You May Like