मोबाइल चोर गैंग पकड़ा, 6 मोबाइल व बाइक बरामद

गुना:शहर और बजरंगगढ़ रोड पर लगातार हो रही मोबाइल चोरी और लूट की वारदातों के बीच कैंट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने दबिश देकर केशव पारदी (19) और सुजीत पारदी (20) को चोरी के छह मोबाइल और बिना नंबर की बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने गुना और आसपास से पिछले दो-तीन महीनों में करीब 20 से 25 मोबाइल चोरी करना कबूल किया।

आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों लक्की पारदी और राहुल पारदी के साथ मिलकर चोरी करते और चांदराज पारदी निवासी मुरादपुर को मात्र 1000 रुपये प्रति मोबाइल बेच देते थे। पुलिस ने जब्त मोबाइल और बाइक को सुरक्षित रखा है। दोनों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया और परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस को संदेह है कि यह गैंग हाल ही में बजरंगगढ़ रोड पर श्रद्धालुओं और राहगीरों से मोबाइल व बैग लूट की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है। कैंट थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बिहार को मिली तीन नयी अमृत भारत और चार यात्री ट्रेनें, वैष्णव ने दिखायी हरी झंडी

Mon Sep 29 , 2025
पटना/नयी दिल्ली 29 सितंबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से आनलाइन तरीके और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से सोमवार को हरी झंडी दिखाकर बिहार में चलने वाली तीन नयी अमृत भारत और चार यात्री ट्रेनों को रवाना किया। ये ट्रेनें बिहार को राजस्थान, दिल्ली […]

You May Like