सड़क पर मामूली विवाद में लोडिंग वाहन चालक ने की मारपीट

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर हुई कहासुनी के बाद लोडिंग वाहन चालक ने युवक के साथ मारपीट कर दी. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बाताया कि फरियादी 34 वर्षीय लक्ष्मण रजक निवासी लसूड़िया मोरी अपने मोबाइल पर बात करने के लिए सड़क किनारे रुके थे.

तभी पीछे से आए एक लोडिंग वाहन चालक ने हॉर्न बजाते हुए हटने को कहा।. फरियादी के “रुको, हटा रहा हूँ” कहने पर चालक भड़क गया और गालियां देने लगा. विरोध करने पर उसने अपने साथी सुषार को बुलाकर फरियादी से हाथापाई की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख के वाहन जब्त

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर: घमापुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराये हुये 2 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किए गए। प्रकरण में एक चोर फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों ने झाडिय़ों, खंडहर में वाहनों को छिपाकर रखा था।टीआई […]

You May Like