जबलपुर: घमापुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चुराये हुये 2 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किए गए। प्रकरण में एक चोर फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों ने झाडिय़ों, खंडहर में वाहनों को छिपाकर रखा था।टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सतपुला बजार में कम दाम में मोटर सायकल बेचने की फिराक में घूम रहे कार्तिक यादव पिता पप्पू यादव 20 वर्ष निवासी कुचबंधिया मोहल्ला तेलमिल के पास घमापुर को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर पांच नवम्बर को रात में अपने साथी सम्मन रैकवार निवासी हनुमानताल के साथ मिलकर एक स्पेलेण्डर मोटर सायकल एवं एक एक्सिस चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराई हुई मोटर सायकल राम मंदिर के पास झाडिय़ों व एक्सिस को जीसीएफ टेस्ंिटग रोड़ में खण्डहर क्वाटर में छिपाकर रखना बताया।
निशाहेही पर बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एम 6142 एवं एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड जी 8633 को जब्त किया। आरोपी सम्मन रैकवार निवासी हनुमानताल की तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्तिक यादव आपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ पूर्व से हत्या का प्रयास, मारपीट, आबकारी एक्ट के 4 अपराध दर्ज हैं।
