सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अल-शरा अमेरिका पहुँचे

काहिरा, 09 नवंबर (वार्ता) सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं।

सीरिया की समाचार एजेंसी सना ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सन 1946 में देश को आज़ादी मिलने के बाद से किसी सीरियाई नेता की यह पहली वाशिंगटन यात्रा है। इससे पहले अमेरिका ने श्री अल-शराआ के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वार्ता के लिए दौरे से पहले उनके ख़िलाफ़ प्रतिबंध हटा लिए थे। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सीरियाई गृह मंत्रालय के प्रमुख अनस खत्ताब को भी अमेरिकी प्रतिबंध सूची से हटा दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सीरियाई राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ प्रतिबंध हटाने के लिए मतदान किया। मतदान में रूस सहित सुरक्षा परिषद के 14 सदस्यों ने संबंधित प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। किसी ने भी इसके ख़िलाफ़ मतदान नहीं किया, चीन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

 

Next Post

स्थाई कुंभ सिटी के लिए लैंड पूलिंग को किया एच्छिक, साधु संतों ने भी लगाई मोहर

Sun Nov 9 , 2025
उज्जैन:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों को लेकर संत समाज ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शनिवार को पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित स्थानीय अखाड़ा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में, संतों ने लैंड पूलिंग योजना को ऐच्छिक बताते हुए उसका समर्थन किया.नवभारत से चर्चा में अखड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वरम […]

You May Like