कार के हैंडब्रेक में छुपाकर ले जा रहे थे 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.10 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी कार के हैंडब्रेक के पास ड्रग्स छुपाकर शहर में सप्लाई करने की फिराक में थे.क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली और गुटकेश्वर महादेव मंदिर, वीआईपी रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका.

कार में बैठे युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, जहां हैंडब्रेक के पास छुपाकर रखी गई 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम खान निवासी देपालपुर बताया. उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं. अकरम की निशानदेही पर दूसरे आरोपी जावेद उर्फ जग्गू कुरैशी निवासी हातोद को भी गिरफ्तार किया.

आरोपियों की हुंडई कार और मोबाइल जब्त
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे सस्ते में ड्रग्स खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और एक हुंडई कार जब्त की है. जब्त मशरूका की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए आंकी गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध शाखा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

बाइक चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार 

Tue May 12 , 2026
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने ग्राम पचामा से चोरी एक पल्सर बाइक को चोरी करने वाले एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करते हुए बाइक व एक एक्टिवा जो की भोपाल टॉकीज से चोरी कर घटना में प्रयुक्त की गई थी को बरामद किया है. आरोपियों ने रविवार […]

You May Like