सैन डिएगो खाड़ी में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

लॉस एंजिल्स, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी सेना का एक विमान बुधवार को सैन डिएगो खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन डिएगो अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।

सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग के अनुसार शेल्टर द्वीप के क्षेत्र में लड़ाकू विमान के पानी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो पायलटों को बचा लिया गया।

अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार विमानकर्मी सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया गया।

पायलटों को घटनास्थल पर अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा नाव में स्थानांतरित किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

अमेरिका और रूस यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए तुरंत करें बातचीत शुरू - ट्रम्प

Thu Feb 13 , 2025
वाशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिन में फोन पर बातचीत के दौरान इस बात पर सहमत हुए कि वाशिंगटन और मॉस्को यूक्रेन-रूस संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से तुरंत सीधी बातचीत में शामिल होंगे। श्री […]

You May Like