राधाकृष्णन सोमवार को दो दिन की यात्रा पर केरल जाएंगे

नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को केरल की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे जहां वह फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में शामिल होने के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उपराष्ट्रपति की केरल की यह पहली यात्रा होगी।
उपराष्ट्रपति सोमवार को कोल्लम स्थित फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। क्षेत्र के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय अपनी शैक्षणिक सेवा के 75 वर्ष पूरे कर रहा है।
श्री राधाकृष्णन उसी दिन कोल्लम में फेडरेशन ऑफ इंडियन कॉयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एफआईसीईए) के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। एफआईसीईए के अंतर्गत देश के सभी कॉयर निर्यातक संघ आते हैं।
उप राष्ट्रपति मंगलवार को तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान दौरा करेंगे। यह संस्थान केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह उच्च गुणवत्ता की रोगी देखभाल, औद्योगिक महत्व के प्रौद्योगिकी विकास और सामाजिक प्रासंगिकता वाले स्वास्थ्य अनुसंधान अध्ययनों पर केंद्रित है।

Next Post

सीसीपीए ने दो कोचिंग संस्थानों पर लगाया जुर्माना

Sat Nov 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित व्यापार कार्यकलापों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन में लिप्त होने के लिए दो कोचिंग संस्थानों ‘दीक्षांत आईएएस’ और ‘अभिमन्यु आईएएस’ के खिलाफ आदेश पारित किया है और उन पर आठ […]

You May Like