CWG 2026 के 10वें दिन 16 मेडल जीतकर भारत 13 स्वर्ण समेत 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर देखें आखिरी दिन का पूरा शेड्यूल और पदक तालिका।
ग्लासगो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें और अंतिम से पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाई। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। देखिए भारत का आज का पूरा शेड्यूल और अब तक की पदक तालिका
एक दिन में 8 स्वर्ण पदक
भारत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुक्केबाजी में प्रीति पवार, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं पैरा शॉट पुट में सोमन राणा ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत को इस दिन पांच रजत पदक भी मिले। मुक्केबाजी में जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहाईं और नरेंद्र बरवाल उपविजेता रहे। इसके अलावा ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और पैरा शॉट पुट में शुभम जुयाल ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक जीतने वालों में एथलेटिक्स की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह, ट्रिपल जंप में सेल्वा प्रभु थिरुमरन और जूडो में उन्नति शर्मा शामिल रहे।

आखिरी दिन इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार, 2 अगस्त को होगा। आखिरी दिन भारत की पदक की उम्मीदें मुख्य रूप से जूडो और ट्रैक साइक्लिंग पर टिकी हैं। भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान का शानदार अंत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
ट्रैक साइक्लिंग में दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह लैटनजाम और लीशा दास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी सर क्रिस होय वेलोड्रोम में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। वहीं जूडो में ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारतीय टीम को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी देश की पदक संख्या में और इजाफा करेंगे।
भारत ने ग्लासगो में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत 39 पदकों 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
2 अगस्त को भारत का भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल-


आज और बढ़ सकती है पदकों की संख्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समापन होगा। अंतिम दिन भी भारत के कई खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में भारतीय दल के पास पदकों की संख्या और बढ़ाने का सुनहरा मौका रहेगा।
