नया लुक मिला लेकिन व्यवस्था बदहाल, रेल्वे स्टेशन पर नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था,कुछ ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

दमोह: केंद्र सरकार द्वारा रेल्वे स्टेशन को साफ-सुथरा और नए लुक में तब्दील किया गया है, लेकिन स्टेशन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को आए दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्टेशन परिसर में कुछ ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर है। सुबह हो या शाम, दोपहर या रात, स्टेशन पर हर समय बड़ी संख्या में ऑटो खड़े देखे जा सकते हैं। आरोप है कि ये ऑटो चालक पूरे परिसर पर कब्जा कर लेते हैं और यात्रियों को जबरन परेशान कर मनमाना किराया वसूलते हैं।

यात्रियों का कहना है कि शिकायत करने पर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से बल की कमी बताती है। आरपीएफ का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बल न होने के कारण वे मौके पर नहीं पहुंच पाते। वहीं जीआरपी में एक-दो कर्मचारियों के अलावा कोई बल नहीं है।स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने मांग की है कि सरकार को इस पर विशेष फोकस करना चाहिए। स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा मिल सके इसके लिए पुलिस बल बढ़ाने और ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड बनाने जैसे विशेष प्रयास किए जाएं।फिलहाल नए स्टेशन की चमक के बीच अव्यवस्था का यह नजारा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
सांसद राहुल सिंह को भी ध्यान देना चाहिए
इसमें स्थानीय सांसद राहुल सिंह को भी ध्यान देना चाहिए। वह रेल विभाग के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराना चाहिए। यह भी दमोह जन का कहना है। जीआरपी चौकी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित है, लेकिन वहां भी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे उनको भी परेशानी झेलना पड़ती है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े
अगर रेल्वे स्टेशन परिसर के अंदर कोई आसामाजिक तत्व घुसकर कोई घटना को अंजाम कर दे तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। दमोह रेल्वे स्टेशन में पहले से घटना हो चुकी है लेकिन इधर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। जब घटनाएं हो जाती हैं तब सभी जागते हैं। यहां की व्यवस्थाएं पर सुधार होना चाहिए जिससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी ना जाए।

आए दिन होते रहते हैं विवाद

रेल्वे स्टेशन के बाहर और अंदर कभी-कभी विवाद होते रहते हैं जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसमें कुछ अच्छे ऑटो रिक्शा चालक भी है और कुछ गलत भी है कुछ गलत के कारण अच्छे ऑटो रिक्शा चालकों को भी परेशानी होती है।

सिटी कोतवाली पुलिस संभालती है मोर्चा

रेल्वे स्टेशन परिसर के बाहर, कुंडलपुर गेट से लेकर पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के अलावा और भी जगह तैनात रह कर सिटी कोतवाली पुलिस मोर्चा संभालती है।

इनका कहना है….

अभी मैं नया आया आया हूं। एक-एक जानकारी ले रहा हूं। आपके द्वारा कुछ पॉइंट बताए गए हैं। निश्चित तौर पर व्यवस्थित व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे यात्रियों को परेशानी न जाए। मैं पुलिस बल के साथ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ जल्द ही आपस में बैठकर इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बातचीत कर व्यवस्थाएं बनाता हूं।

हरीश कुमार सारस्वत
(सब इंस्पेक्टर) थाना प्रभारी आरपीएफ, दमोह रेल्वे स्टेशन

Next Post

रिटायर्ड अधिकारी की स्पा सेंटर में मौत

Wed Jul 15 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत तैय्यब अली स्थित स्पा सेंटर में एक आरटीओ से रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र बहादुर सिंह पिता शेर बहादुर सिंह 64 निवासी आंनद नगर अधारताल आरटीओ से रिटायर्ड अधिकारी है। वे सन् 2014 से बीमार चल रहे थे उनका […]

You May Like