जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत तैय्यब अली स्थित स्पा सेंटर में एक आरटीओ से रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र बहादुर सिंह पिता शेर बहादुर सिंह 64 निवासी आंनद नगर अधारताल आरटीओ से रिटायर्ड अधिकारी है। वे सन् 2014 से बीमार चल रहे थे उनका शरीर अकड़ जाता था वे कई सालों से तैय्यब अली स्थित स्पा सेंटर में तेल-मालिश कराने जाते थे।
मंगलवार शाम को भी पहुंंचे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबनी शुरू की। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुच गए थे उन्होंने लिखित आवेदन देकर बताया कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहे थे वे े पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते है। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
