
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि समिट के बीच दोनों नेताओं के बीच आत्मीय भेंट हुई।
नई दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। डॉ यादव ने अपने संदेश में कहा कि एआई के क्षेत्र में राज्यों के बीच आपसी सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान समय की आवश्यकता है।
समिट के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच एआई आधारित विकास, प्रशासनिक सुधार और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब देश के कई राज्य एआई तकनीक को शासन और आर्थिक विकास से जोड़ने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
