जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गयाइसके बाद बदमाश उसकी बाइक में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक रमाकांत दुबे 35 वर्ष निवासी करीब मठ थाना तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।
बीती रात 11 बजे अपने घर के सामने खडा था तभी गोटी उर्फ गोविन्द बर्मन अपने साथी के साथ आया और बोला कि यहां रास्ते पर क्यो खडा है, कहते हुए विवाद करने लगा, गोटी उर्फ गोविन्द बर्मन ने चाकू से जान से मारने की नियत से हमलाकर गंभीर चोटें पहुंचा दी। गोटी उर्फ गोविन्द बर्मन के साथी द्वारा उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ कर धमकाते हुए भाग गए।
